Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त, क्या करते हैं इस दिन?

हमें फॉलो करें webdunia
Govardhan puja muhurt 2022: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव एक ही दिन मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली के दूसरे दिन यानी प्रतिपदा के दिन मनाते हैं। दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण उदयातिथि से इस पर्व को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं क्य है गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव। साथ ही जानते हैं तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त।
 
प्रतिपदा तिथि : प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ होगी जो अगले दिन यानी 26 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के मान से 26 अक्टूबर को ही गोवर्धन पूजा की जाएगी।
 
दिवाली के पांच दिनी उत्सव में गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन की जाती है। इस बार दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है। इसलिए गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को उदया तिथि के अनुसार होगी। 
webdunia
26 अक्टूबर 2022 में गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त | Govardhan puja date muhurat 2022:
 
- गोवर्धन पूजा का प्रातः काल मुहूर्त : 06 बजकर 29 मिनट से 08 बजकर 43 तक रहेगा।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक।
 
गोवर्धन पूजा सुबह या शाम के समय की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर उसे फूलों से सजाया जाता है। पूजन के दौरान गोवर्धन पर धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल आदि अर्पित जाते हैं। इसी दिन गाय-बैल और कृषि काम में आने वाले पशुओं की पूजा भी की जाती है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव में श्रीकृष्ण को सभी प्रकार के भोग अर्पित किया जाते हैं। कई मंदिरों में अन्नकूट उत्सव के दौरान जगराता किया जाता है और श्री कृष्णजी की आराधना कर उनसे अच्छे जीवन की कामना की जाती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाईदूज 2022 : राशि अनुसार बहन को दें यह उपहार, भाई और बहन में बना रहेगा प्यार