प्रथम अल्प सेवा कमीशन (तकनीकी) महिला पाठ्यक्रम हेतु अविवाहित महिला या संतानरहित विधवा या केवल रक्षाकर्मी की विधवा (बच्चों सहित) उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित।
कुल रिक्तियाँ : 64।
आयु सीमा : 19 से 25 वर्ष। युद्ध में मारे गए रक्षाकर्मियों की विधवाओं को ऊपरी आयु सीमा में 4 वर्ष की छूट।
शैक्षणिक योग्यता : बीई/बी.टेक/ बीएससी (पीसीएम)। आवेदन की अंतिम तिथि : 17 अगस्त 07।
आवेदन कहाँ करें : भर्ती अतिरिक्त महानिदेशालय (महिला भर्ती अनुभाग), पश्चिमी खंड-3, आरके पुरम, नई दिल्ली-66।