Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिग्विजय बोले- नरेंद्र मोदी के दस सिर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिग्विजय बोले- नरेंद्र मोदी के दस सिर...
FILE
कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उनके 3डी प्रचार की तुलना रामायण के '10 सिर वाले' व्यक्ति से की है।

अपनी करारी टिप्पणियों के लिए मशहूर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को मोदी के 3-डी प्रचार पर सवाल खड़े किए।

अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनसे पूछा गया था कि वह नरेंद्र मोदी के थ्री डी अभियान के बारे क्या सोचते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि थ्री डी अभियान कुछ खास नहीं है। इसके तहत अगर एक आदमी एक जगह बोलता है तो उसकी आवाज दस जगह सुनाई देती है और उसका चेहरा भी नजर आता है। उन्होंने चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि रामायण में भी एक ऐसा व्यक्ति था, जिसके दस मुंह थे।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केन्द्र की संप्रद सरकार ने गरीबों के भले और भलाई के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू की हैं। सिंह ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण आरटीआई नियम है जिसके तहत कोई व्यक्ति सरकार से कुछ भी सवाल पूछ सकता हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले केवल विधायक या सांसद ही सरकार से सवाल पूछ सकते थे पर अब यह अधिकार देश की पूरी 120 करोड़ जनता को मिल चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi