Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्वेता भट्ट की उम्मीदवारी से खुली कांग्रेस की कलई

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्वेता भट्ट की उम्मीदवारी से खुली कांग्रेस की कलई
FILE
गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा के निलंबित अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी को उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कि कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है। पिछले दस साल से वह घृणा प्रचार चला रही है, उसने गुजरात को बदनाम किया और संजीव भट्ट को बड़े मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि भट्ट की पत्नी को गुजरात विधानसभा चुनाव में उतार कर यह अब स्पष्ट हो गया है कि भट्ट के पीछे कौन शक्तियां काम कर रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब इस बारे में कोई शक नहीं रह गया है कि पिछले दस साल से भट्ट ने मोदी सरकार के खिलाफ जो मुहिम चलाई उसके पीछे कांग्रेस थी। यह गुजरात के खिलाफ कांग्रेस प्रायोजित मुहिम थी और अब चुनाव में गुजरात की जनता कांग्रेस को इसके लिए अच्छा सबक सिखाएगी।

श्वेता ने अहमदाबाद में घोषणा की कि वे मणिनगर चुनाव क्षेत्र से मोदी के विरूद्ध कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगीं। उन्होंने कहा कि जी हां, मैं मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडूंगी। भट्ट ने उच्चतम न्यायालय में दायर हलफनामे में आरोप लगाया था कि 2002 के दंगों में मोदी सह अपराधी थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi