Publish Date: Thu, 30 Nov 2017 (16:29 IST)
Updated Date: Thu, 30 Nov 2017 (16:33 IST)
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिरों में जाने पर व्यंग्य करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि काश! नेताओं में चुनाव से पहले सरकारी स्कूलों के दर्शन करने की परंपरा होती। दोनों बड़े राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के मंदिर में जाने पर चुटकी लेते हुए सिसौदिया ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी चोट की है।
सिसौदिया ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया है कि 'अगर चुनावों से ठीक पहले 'मंदिर-दर्शन' की जगह 'सरकारी स्कूलों के दर्शन' की राजनीतिक परंपरा होती तो देश के हर बच्चे को गुरुवार को बेहतरीन शिक्षा मिल रही होती। #शिक्षित राष्ट्र-समर्थ राष्ट्र।'
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा के मद्देनजर चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पिछले दिनों मोदी ने प्रदेश के प्रसिद्ध द्वारकाधीश और सोमनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा की है, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी बुधवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा की। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Thu, 30 Nov 2017 (16:29 IST)
Updated Date: Thu, 30 Nov 2017 (16:33 IST)