Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Gujarat Election Result : गुजरात में AAP के CM पद के चेहरे इसुदान गढ़वी की हार

हमें फॉलो करें Gujarat Election Result : गुजरात में AAP के CM पद के चेहरे इसुदान गढ़वी की हार
, गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (17:51 IST)
खंभालिया (गुजरात)। गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से मुख्यमंत्री पद के चेहरे इसुदान गढ़वी को खंभालिया सीट से भाजपा उम्मीदवार के हाथों 18000 से अधिक मतों से शिकस्त मिली है।

चौथे दौर की मतगणना के बाद गढ़वी कांग्रेस के मौजूदा विधायक विक्रम माडम से आगे थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के मुलुभाई बेरा तीसरे स्थान पर थे, लेकिन बाद के दौर की मतगणना में बेरा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया।

‘आप’ ने सौराष्ट्र क्षेत्र की खंभालिया सीट से अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे गढ़वी को उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद यह सीट काफी चर्चा में रही।

भाजपा ने 2007 और 2012 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 के उपचुनाव में उसे हार का समाना करना पड़ा था। साल 2017 में भी कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में भूपेंद्र पटेल फिर से संभालेंगे मुख्यमंत्री पद की कमान