Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इसुदान गढ़वी होंगे गुजरात में AAP के CM उम्मीदवार, 16 लाख में से 73 फीसदी का समर्थन

हमें फॉलो करें इसुदान गढ़वी होंगे गुजरात में AAP के CM उम्मीदवार, 16 लाख में से 73 फीसदी का समर्थन
, शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (14:33 IST)
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इसुदान गढ़वी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान करते हुए कि 16 लाख से ज्यादा लोगों में से 73 प्रतिशत लोगों ने इसुदान के नाम पर मुहर लगाई।
 
‘आप’ से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरठिया शामिल थे। उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों द्वारा पार्टी को दी गई राय के आधार पर तय किया गया।
 
पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से SMS, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है।
 
उन्होंने कहा था कि लोग 3 नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।
 
‘आप’ ने गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने 2 चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल में BJP 'मिशन रिपीट' तो CONG सत्ता में वापसी की कोशिश में, सवाल AAP किसका बिगाड़ेगी खेल?