Publish Date: Mon, 28 Nov 2022 (22:40 IST)
Updated Date: Tue, 29 Nov 2022 (12:42 IST)
गुजरात में 2 चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) पर एबीपी न्यूज सी-वोटर (ABP News C- Voter Survey) सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक भाजपा आसानी से सरकार बना रही है। सर्वे में कांग्रेस 26 सीट मिलने का अनुमान है। आप को 13 सीटें बताई जा रही है। एपीबी न्यूज ने इसे फाइनल ओपिनियम पोल बताया है।
सीटों का अनुमान-
पार्टी सीटें
कांग्रेस 28 से 36
आप 7 से 15
अन्य 0 से 2
सौराष्ट्र : 54 : भाजपा 38-42, कांग्रेस 4-8, आप 7-9, अन्य 0-1। उत्तर गुजरात : 32 : 20-24, 8-12, 0-1, 0-1। दक्षिण गुजरात : 27 : 27-31, 2-6, 1-3, 0-1। मध्य गुजरात : 61।
इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे के मुताबिक उत्तर गुजरात की 32 में से भाजपा को 15 सीटें मिलती दिख रही हैं और कांग्रेस को भी 17 सीटें मिलती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी और अन्य यहां अपना खाता भी खोलती नहीं दिखाई दे रही है।