Refresh

This website m-hindi.webdunia.com/gujarat-election-2007/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9-107121100098_1.htm is currently offline. Cloudflare's Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive's Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आसान नहीं है मोदी की राह

एक्जिट पोल की रिपोर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुजरात विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली (वेबदुनिया) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:49 IST)
गुजरात में मंगलवार को संपन्न पहले चरण के चुनाव में एक्जिट पोल की रिपोर्ट पर यदि भरोसा किया जाए तो मुख्‍यमंत्री नरेन्द्र मोदी की राह आसान नहीं है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 87 सीटों के लिए आज करीब 60 फीसदी मतदान हुआ।

स्टार न्यूज-नीलसन के सर्वेक्षण के मुताबिक आज संपन्न चुनाव में भाजपा को वर्ष 2002 की तुलना में 6 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। हालाँकि 48 सीटों के साथ वह शीर्ष पर बनी रह सकती है। कांग्रेस को पहले चरण में 7 सीटों के फायदे के साथ 37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को एक सीट के नुकसान के साथ दो सीटें मिलने की संभावना है।

इस सर्वेक्षण के मुताबिक दोनों चरणों में मिलाकर भाजपा को 12 सीटों के नुकसान के साथ 115 सीटें मिल सकती हैं, जो कि राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए काफी हैं। कांग्रेस को 13 सीटों के फायदे के साथ 64 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक इस बार भी उसे विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। अन्य को एक सीट का घाटा होगा और 3 सीटें मिल सकती हैं।

एनडीटीवी पर प्रसारित सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस की स्थिति अच्छी रहने वाली है। सौराष्‍ट्र में कांग्रेस को 13 सीटों के फायदे के साथ 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को सौराष्‍ट्र में 26 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर दक्षिण गुजरात में दोनों ही दलों को 14-14 सीटें मिलने की संभावना है।

कुल मिलाकर देखें तो पहले चरण में भाजपा को करीब 13 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है और उसे 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 14 सीटों के फायदे के साथ कांग्रेस को 45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात वह क्षेत्र हैं जहाँ भाजपा को सर्वाधिक बगावत का सामना करना पड़ा है। भाजपा नेता केशुभाई पटेल, काशीराम राणा, सुरेश मेहता इन्हीं क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं और मोदी का विरोध कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi