Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस ने मोदी पर हमला जारी रखा

हमें फॉलो करें कांग्रेस ने मोदी पर हमला जारी रखा
नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (18:47 IST)
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी पर न सिर्फ भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय अदालतों में मुकदमा चलना चाहिए और सजा होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया उन्होंने वैश्विक मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।

गुजरात में चुनावी रैली के दौरान सोनिया गाँधी द्वारा मोदी को मौत का सौदागर कहने पर भाजपा के हमले का वह जवाब दे रहे थे। सिंघवी ने कहा कि मोदी के लिए मौत का सौदागार कठोर नहीं, बल्कि उदार शब्द है।

उधर सोनिया गाँधी के बयान का कड़ा विरोध करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा नरेंद्र मोदी आतंकवादियों और सभी राष्ट्र विरोधी ताकतों के यमराज हैं और राष्ट्रवाद के युवराज हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को धर्म से जोड़ रही है। यह अपने वोट बैंक के कारण आतंकवाद के प्रति नरम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi