Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी के खिलाफ कांग्रेस का आरोप-पत्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुजरात विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद (भाषा) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:00 IST)
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आरोप-पत्र जारी किया है। इसमें आरोप लगाया गया कि उनके राज में राज्य में सिर्फ लोगों के खिलाफ अफवाहों का प्रसार हुआ है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है।

यह आरोप-पत्र एक साथ सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद में भी जारी किया गया। कांग्रेस के आरोप-पत्र में कहा गया कि हम भाजपा पर गुजरात में मुसलमानों के प्रति नफरत और द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हैं।

इसमें कहा गया कि दंगा प्रभावित मुसलमान अब भी दयनीय स्थिति में बसर कर रहे हैं। राज्य सरकार ने उन पर दया दिखाने में भी कंजूसी बरती है।

इसमें कहा गया कि राज्य सरकार ने गोधरा दंगे के बाद प्रभावित हुए पाँच हजार तीन सौ सात मुसलमानों के पुनर्वास के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह परिवार अब भी विभिन्न शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi