Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी-मोदी

हमें फॉलो करें भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी-मोदी
अहमदाबाद (भाषा) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:53 IST)
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह यहाँ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि भाजपा राज्य विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

मोदी ने नगर के रानिप इलाके में नव चेतना स्कूल में मतदान किया। मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और उत्सुक लोग वहाँ जमा हो गए।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के तहत 95 सीटों के लिए आज मतदान कराए जा रहे हैं, जिनमें मोदी सहित 599 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।

पहले चरण में 87 सीटें के लिए 11 दिसंबर को मतदान कराया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi