Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी मंत्रिमंडल के छह मंत्री चुनाव हारे

हमें फॉलो करें मोदी मंत्रिमंडल के छह मंत्री चुनाव हारे
अहमदाबाद (वार्ता) , रविवार, 23 दिसंबर 2007 (16:33 IST)
गुजरात में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को तो मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे की बदौलत विधानसभा चुनावों में जीत मिल गई लेकिन राज्य मंत्रिमंडल के छह मंत्री चुनाव हार गए और अपनी नैया पार नहीं लगा सके।

मोदी के विश्वस्त सहयोगी शहरी विकास मंत्री इंद्र विजयसिंह जडेजा धांगाधरा सीट से कांग्रेस के हरिलाल पटेल से पराजित हो गए हैं।

ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल, कृषि मंत्री भूपेन्द्रसिंह चुडास्मा, राजस्व मंत्री कौशिक पटेल भी हारे हुए मंत्रियों में शामिल है। मंत्री प्रभातसिंह चौहान और रतिलाल सुरेजा भी पराजित हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi