Publish Date: Fri, 04 Sep 2020 (15:06 IST)
Updated Date: Fri, 04 Sep 2020 (15:07 IST)
मुंबई। मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 बताई गई। भूकंप का केंद्र उत्तरी मुंबई से 91 किलोमीटर दूर 10 किमी गहराई में बताया गया है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
3 दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार को अपरान्ह 3 बजकर 47 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप के झटके महसूस होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
webdunia
Publish Date: Fri, 04 Sep 2020 (15:06 IST)
Updated Date: Fri, 04 Sep 2020 (15:07 IST)