Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार के भागलपुर में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, महिला की निर्मम हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shraddha murder case
, बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (00:23 IST)
भागलपुर। दिल्ली में 35 टुकड़ों वाले श्रद्धा मर्डर केस का मामला अभी सुलझा नहीं कि बिहार के भागलपुर से एक और मामला सामने आया है। भागलपुर से बीच बाजार में महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 
 
आरोपियों ने पहले तो महिला की हत्या की और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। मामले में मुख्य आरोपी शकील समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
बिहार के भागलपुर में हैवानों ने बीच बाजार में एक महिला के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। नीलम नाम की महिला बीच बाजार चिल्लाती रही लेकिन जल्लादों का दिल नहीं पसीजा। हैवानों ने पहले हाथ काटे फिर पैर और फिर उसे टुकड़ों-टुकड़ों में बांट दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निकाह से पहले नकुश फातमा को CM योगी का तोहफा, आमंत्रण मिलने ही पूरी कर दी ये मांग