Hanuman Chalisa

Gujarat : सूरत में 8.57 करोड़ रुपए का सोना जब्त, 2 लोग हिरासत में

Advertiesment
More than 14 kg gold seized in Surat Gujarat
Surat Gujarat News : गुजरात के सूरत में पुलिस ने 2 व्यक्तियों से 8.57 करोड़ रुपए मूल्य का 14.7 किलोग्राम सोना जब्त किया है और दोनों को जांच के सिलसिले में हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों ने अपनी कमीज के अंदर 14.7 किलोग्राम वजन के आठ सोने के टुकड़े छिपा रखे थे। वे दोनों व्यक्ति सोने से संबंधित दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। सोने के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।  
‘बी’ डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त पीके पटेल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार रात को सिमादा नाका जंक्शन पर हिरेन भट्टी और मंजी धमेलिया से यह बरामदगी की गई। पटेल ने कहा, हिरासत में लिए गए लोगों ने अपनी कमीज के अंदर 14.7 किलोग्राम वजन के आठ सोने के टुकड़े छिपा रखे थे।
पटेल ने कहा, वे दोनों व्यक्ति सोने से संबंधित दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। दोनों को हिरासत में रखा गया है और सोने के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी करेंगे 2 दिवसीय कुवैत दौरा, जानिए क्‍यों खास है यह यात्रा