Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

TikTok स्टार सोनाली फोगाट को कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonali Phogat
, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (16:44 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा सीट पर टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को हरा दिया है। यह विधानसभा सीट हिसार जिले में आती है। बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे हैं। उन्होंने फोगाट को 29,471 मतों से हराया।
 
वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने अंबाला छावनी से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चित्रा सरवरा को हरा दिया है। सरवरा निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए परिणाम के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार इस क्षेत्र से विधायक रहे विज ने सरवरा को 20,165 मतों से हराया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ : चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के राजमन बेंजाम जीते