Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, MLA किरण चौधरी हुईं BJP में शामिल

हमें फॉलो करें kiran chaudhary joins bjp

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 19 जून 2024 (11:48 IST)
Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) और उनकी बेटी श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary) बुधवार को यहां अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।
 
किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि पार्टी की प्रदेश इकाई को 'निजी जागीर' की तरह चलाया जा रहा है। उनका परोक्ष इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर माना जा रहा है।

 
किरण चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं : किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं और भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Haryana Politics : हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA किरण चौधरी ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल