Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विनेश फोगाट हमारा नाम लेकर चुनाव जीत गईं, हम महान हैं, हरियाणा चुनाव पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

हमें फॉलो करें Brijbhushan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (15:54 IST)
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से सबसे ज्यादा कोई खुश हो रहा है कि तो वो हैं भाजपा के पूर्व सांसद एवं कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh)। सिंह ने कहा कि हमारा नाम लेकर अगर विनेश फोगाट जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं।
हरियाणा की जनता भ्रमित नहीं हुई : हरियाणा चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बृजभूषण ने कहा कि हरियाणा की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद है। हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। कभी किसान आंदोलन के नाम पर तो कभी पहलवानों के आंदोलन के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन हरियाणा की जनता बिलकुल भी भ्रमित नहीं हुई। 
 
भाजपा के पूर्व सांसद सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा की नीतियों को सराहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों को सराहा। मैं अयोध्या की भूमि से खड़े होकर हरियाणा जनता को धन्यवाद देता हूं। 
webdunia
हम महान हैं : एक अन्य बयान में बृजभूषण ने कहा कि हमारा नाम लेकर अगर विनेश फोगाट जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नइया पार हो गई, लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया। राहुल बाबा का क्या होगा?
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा चुनाव परिणामों से केजरीवाल ने क्या सीखा सबक?