Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गर्मियों के लिए खास एक्सरसाइज टिप्स

टिप्स : गर्मी के मौसम में कैसे करें एक्सरसाइज

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक्सरसाइज टिप्स
गर्मियों में वर्कआउट और सावधानियां

FILE


गर्मियों में डीहायड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है और वर्कआउट या आउटडोर एक्टिविटी करते हुए तो यह सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।

फिजिकल एक्टिविटी करने पर गर्मी के कारण पसीना अधिक आता है। नतीजतन, शरीर में पानी और इलेक्ट्रॉलाइट की कमी हो जाती है।

शरीर की सामान्य फंक्शनिंग के लिए पानी और इलेक्ट्रॉलाइट्स का संतुलन बना रहना जरूरी होता है। इसके असंतुलन से चक्कर आना या बेहोश होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ सावधानियां बरती गई तो ऐसी स्थिति से बच सकते हैं :-


FILE


1. सुबह-सवेरे- गर्मियों में वर्कआउट करने के लिए सुबह का समय ही सबसे सही होता है। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच फिज़िकल एक्टिविटी करने से बचें, क्योंकि दिन के इस समय में गर्मी सबसे ज्यादा होती है। हां यदि आप दिन के समय होने वाले किसी विशेष ईवेंट की ट्रेनिंग कर रहे हो तो बात अलग है। ऐसी विशेष तैयारी किसी कुशल ट्रेनर की निगरानी में ही करें।

FILE



2. क्या पहनें- हल्के रंग के कॉटन फैब्रिक्स चुनें। हल्के रंग गर्मी से बचने में मददगार होते हैं। कॉटन फैब्रिक पसीना सोख लेते हैं और काफी आरामदायक होते हैं।

FILE



3. सनस्क्रीन- वर्कआउट के लिए निकलने से कम से कम आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगा लें। त्वचा पर धूप का असर कुछ ही मिनटों में हो सकता है, नतीजा सनबर्न और हीट रैश आदि परेशानियां। सनस्क्रीन इस समस्या से निपटने के लिए काफी सहायक होती है।


FILE


4. हायड्रेशन- घर से निकलने के पहले एक-दो गिलास पानी जरूर पीएं। पानी की बॉटल और ग्लूकोज व इलेक्ट्रॉलाइट पावडर साथ लेकर निकलें। हर 15-20 मिनिट में एक-एक घूंट पानी जरूर पीएं ताकि शरीर में नमी बनी रहे। एक्टिविटी के बाद रिलैक्स करें और फिर एक-दो गिलास पानी पीएं।

FILE


5. ध्यान दें- अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। मितली, थकान या आंखों में अंधेरी छाने की स्थिति में रिलैक्स करें।



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi