डॉ. रश्मि सुधा
हार्ट बर्न पाचन क्रिया में परेशानी से संबंधित एक तकलीफ है। पाचन क्रिया की यह परेशानी ज्यादातर भोजन और बैठने की अवस्था की वजह से उत्पन्न होती है।लेकिन ऐंटाएसिड के सेवन के बाद इसमें आराम मिल जाता है।
हार्ट बर्न पेट की माँसपेशियों के कमजोर होने की वजह से उत्पन्न होती है। हार्ट बर्न में होने वाला दर्द लगभग 2 घंटे तक बना रहता है और कुछ खाने के बाद और भी बढ़ जाता है।
कई बार सीधे खड़े होने से इस दर्द में आराम मिल जाता है।हार्ट बर्न के कई कारणों में शामिल हैं-
* मसालेदार भोजन का सेवन।
* ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन जिसको पचने में ज्यादा समय लगे।
* धूम्रपान
* गर्भावस्था
* भोजन का अनियमित होना
* मोटापा
हमारे द्वारा खाया गया भोजन, भोजन-नलिका से होता हुआ हमारे पेट तक पहुँचता है। इस नलिका के निचले भाग में एक वॉल्व होता है जिसे ‘लोअर इसोफेगियल स्फिन्स्टर’(एलइएस) कहा जाता है। यह एलइएस नलिका से भोजन को पूरी तरह निकालने में सहायक होता है।
यह वॉल्व जब अपना कार्य ठीक से नहीं कर पाता है तब एसिड पेट तक पहुँच जाता है। अत्याधिक एसिड से पेट पर दबाव पड़ता है तब उसके परिणामस्वरूप एसिड भोजन-नलिका तक पहुँचकर जलन पैदा करता है।
इस परेशानी के निवारण के लिए बहुत सी दवाईयाँ उपलब्ध हैं। ‘फेन्नल सीड’ से बनाई गई चाय भी इस परेशानी में बहुत आराम पहुँचाती है।साथ ही केले का सेवन करने से भी इस परेशानी में राहत मिलती है।