Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है प्रकृति

Advertiesment
हमें फॉलो करें सर्वश्रेष्ठ
NDND
हम भले ही यह कहते हों कि 'हेल्थ इज वेल्थ' परंतु क्या ऐसा मानते हैं? जिंदगी की शुरुआत में स्वास्थ्य को दाँव पर रखकर अधिक कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और बाद में उससे अधिक धन इलाज में खर्च कर देते हैं। आज समाज में फैली असाध्य बीमारियों का उपचार मौजूदा उपचार व्यवस्था में नहीं है। यह एक अकाट्य सत्य है और इस बात का भी सूचक है कि मौजूदा असाध्य बीमारियों का उपाय सिर्फ प्रकृति में है।

आदर्श स्वास्थ्य क्या है?

क्या आप अच्छा दिखना, अच्छा महसूस करना और अधिक ऊर्जा चाहेंगे? आदर्श स्वास्थ्य निम्न चार प्राकृतिक सिद्धांतों को अपनाकर प्राप्त किया जा सकता है।

नियमित व्यायाम

यथोचित आराम

बेहतर पोषण

सकारात्मक दृष्टिकोण

webdunia
NDND
अच्छा पोषण प्रतिदिन अच्छा स्वास्थ्य तथा ऊर्जा प्रदान करता है। यह कई चीजों का मिश्रण है। विविध संतुलित तथा संयमित रूप से किए गए सही भोजन से न्यूनतम प्रयास के बिना शरीर की पोषक तथा ऊर्जा संबंधित जरूरतें पूरी होती हैं।

आपके शरीर को प्रतिदिन ४० विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, थोड़ी-सी वसा तथा विभिन्न खनिजों का संतुलन हो। नियमित भोजन करना, भोजन की अपनी पसंद को सही अनुपात में संतुलित करना भी महत्वपूर्ण है। रोजाना ८ गिलास पानी पीना शरीर के लिए आदर्श है।

webdunia
NDND
शरीर के लिए क्या आवश्यक है?

ऊर्जा- सभी मशीनों की तरह मानव शरीर को भी लगातार ऊर्जा (या कैलोरी) की आवश्यक है। इसके बिना आवश्यक शारीरिक कार्य असंभव होंगे। भोजन में ऊर्जा युक्त पोषक तत्वों से ऊर्जा प्राप्त होती है। ये हैं कार्बोहाइड्रेट, वसा एवं प्रोटीन।

प्रोटीन- ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ विकास तथा आपूर्ति के लिए अनिवार्य है।

विटामिन एवं मिनरल- इनकी अति अल्प मात्रा की आवश्यकता होती है। ये शरीर के मूल कार्यों जैसे दृष्टि, श्रवण, शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाने, मजबूत हड्डियों तथा मांसपेशियों के विकास एवं मानसिक निपुणता के लिए आवश्यक है।

फाइबर- हमारे आहार में फाइबर का इसलिए महत्व है क्योंकि यह नियमित आधार पर अपशिष्ट पदार्थ उत्सर्जित करने के लिए आँतों को सक्रिय करता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का आत्मसात्मीकरण नियंत्रित तथा धीरे-धीरे हो।

पानी- शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने, त्वचा, बाल तथा शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने, पाचक एंजाइम बनाने तथा हमारे द्वारा खाए गए भोजन तथा पेय पदार्थों से सभी लाभप्रद पोषक तत्वों को एकत्र करने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। उपचार सिर्फ प्रकृति में ही है। बताए गए चार प्रमुख प्राकृतिक सिद्धांतों के पालन के साथ फूड सप्लीमेंट्स के प्रयोग की सलाह दी जा रही है।

नियमित व्यायाम

व्यायाम तेजी से या इस तरह न करें कि वो कष्टकर लगे। अध्ययनों से पता चला है कि प्रतिदिन बीस मिनट पैदल चलने से भी सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

पर्याप्त आराम

क्या आपको नींद आने में परेशानी होती है? सामान्यतः रात मे ६-८ घंटे की नींद चाहिए। अपर्याप्त आराम से कई समस्याएँ आ जाती हैं जैसे कि थकान, एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन, निस्तेज त्वचा आदि।

webdunia
NDND
सकारात्मक दृष्टिकोण

अध्ययन बताते हैं कि सकारात्मक दृष्टिकोण से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। मन एक शक्तिशाली साधन है और इसे भी स्वस्थ रखना जरूरी है।

बेहतर पोषण

श्रेष्ठ भोजन का सेवन एक सर्वश्रेष्ठ निवेश है जो आप अपने स्वास्थ्य के ‍िलए अवश्य करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi