Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Benefits of Basil Seeds : तुलसी के बीज के 10 फायदे

हमें फॉलो करें Benefits of Basil Seeds : तुलसी के बीज के 10 फायदे
घर के आंगन में रखकर कर तुलसी जी की पूजा की जाती है। साथ ही दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह एक औषधीय पौधा है। इसके पत्‍तों का सेवन बखूबी तरह से किया जाता है। दवा से लेकर किचन में छौंक लगाने तक किया जाता है। कई सारी बीमारियों का निदान तुलसी के पत्‍तों में छिपा है। लेकिन तुलसी के पत्‍तों से अधिक बीज भी लाभदायक है। जी हां, बीज में प्रोटीन, फाइबर, और आयरन मुख्‍य रूप से पाया जाता है। लोग इसे सब्‍जा भी कहते हैं। तुलसी के पत्‍तों के तो कई लाभ जानते हैं लेकिन आज जानते हैं बीज के फायदे - 
 
1.बीमारियों की छुट्टी - अगर आप डायरिया से पीड़ित है तो तुलसी के बीज का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको डायरिया से ठीक होने में मदद करेगा। साथ ही शरीर में आ रही सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं। 
 
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं - तुलसी के बीज में मौजूद मुख्‍य रूप से फ्लेवोनोइड और फेनोलिक तत्‍व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। इसमें मौजूद तत्‍व अंदरूनी रूप से कोशिकाओं को मजबूत करते हैं। जिससे शरीर में मजबूती बनी रहती है। 
 
3. दिल को रखें स्‍वस्‍थ - तुलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। और शरीर में लिपिड स्‍तर को बढ़ाते हैं, जिससे दिल का खतरा कम हो जाता है। साथ ही स्‍ट्रेस और रक्‍तचाप को भी कम करने में मदद करता है। 
4. सर्दी -खांसी में राहत - कुछ लोग जिन्हें मौसम बदलते ही सर्दी - जुकाम हो जाता है उन्‍हें तुलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उन्‍हें काफी राहत मिलेगी। वहीं एंटीबायोटीक दवा से शरीर पर भी असर पड़ता है। इसलिए बीज का सेवन करें। 
 
5. वजन कम करने में कारगर - तुलसी के बीज में कैलोरी की मात्रा कम हेाती है साथ ही बीज भारी होते हैं। इससे पेट भरा रहता है और अधिक भूख नहीं लगती है। ऐसे में तेजी से आपका वजन कम होने लगता है। 
 
6. पाचन क्रिया करें मजबूत - इसमें मौजूद जिलेटिन युक्‍त परत आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करती है। और फाइबर की मात्रा होने से पाचन शक्ति अच्‍छी होती है। इसलिए तुलसी के बीज फायदेमंद है। 
 
7. शुगर के स्‍तर को कम करें - तुलसी के बीज में मौजूद डायटरी फाइबर शुगर के स्‍तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए रात को बीज को पानी में भिगों दें। सुबह दूध में बीज को मिक्‍स करके पी लें। इससे शुगर स्‍तर कम होने में मदद मिलेगी। 
 
8. कब्‍ज से दिलाए राहत - अगर कब्‍ज की समस्‍या से परेशान है तो यह नेचुरल डिटॉक्‍स का काम करेंगे। और कब्‍ज की समस्‍या से राहत मिलेगी। इसमें वाष्‍पशील मौजूद होता है जो पेट को हल्‍का करने में मदद करता है। शरीर में फाइबर की बराबर मात्रा होने पर पेट की समस्‍या से निजात मिलती है। 
 
9. बालों के लाभकारी - तुलसी के बीज में एंटीऑक्‍सीडेंट मुख्‍य रूप से मौजूद होता है। इससे बाल झड़ने और रोकने में मदद मिलती है। तुलसी के बीज से बना तेल सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में भी काफी मदद करता है। बालों में तुलसी के बीज का पेस्‍ट लगाने से भी बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं पेस्‍ट। सबसे पहले आंवला और तुलसी का चूरन लें। इसमें थोंड़ा सा नारियल तेल और बीज को बारिक करके पेस्‍ट बना लें। और सप्‍ताह में 2 बार इस पेस्‍ट को जरूर लगाएं। 
 
10. स्किन के लिए लाभकारी - इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं तो त्‍वचा को बेहतर करते हैं। इसे लगाने से नई कोशिकाओं का विकास होता है। वहीं त्‍वचा संक्रमण को भी कम करने में मदद करती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dental Tips : सर्दियों में क्यों होता है दांतों में दर्द, जानिए कारण