Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेज पत्ता के 10 अनमोल गुण

हमें फॉलो करें तेज पत्ता के 10 अनमोल गुण
Bay Leafs
 

तेजपान या तेज पत्ता यह पेड़ पर उगता है। इसे पेड़ से तोड़कर सुखाया जाता है। यह पंचोरी की दुकार पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। भारतीय भोजन में यह एक विशेष स्थान पाता है। जी हां, खाने को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए तेजपान पत्ते का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। भोजन की खूशबू बढ़ाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

भोजन के अलावा यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है। आयुर्वेद औषधि के रूप में भी इसका सेवन किया जाता है। अभी तक आपने तेज पत्ते का प्रयोग खाने के लिए ही किया होगा। आज आपको इसके अन्य फायदे भी बताते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे -
 
1.डायबिटीज- दुनिया में भारत देश में सबसे अधिक डायबिटीज के मरीज है। तेज पत्ते का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (एनसीबी) द्वारा एक अध्ययन किया गया था जिसमें पाया कि तेज पत्ता युक्त कैप्सूल का सेवन इंसुलिन के लेवल में सुधार का काम करता है। 30 दिन तक डायबिटीज 2 के मरीजों पर शोध किया गया। शोध में 30 दिन बाद सीरम ग्लूकोज में 21 से 26 फीसदी तक कमी पाई गई।
 
2.श्वसन तंत्र के लिए लाभदायक- तेज पत्ता में एंटी इंफ्लैमेटरी तत्व मौजूद रहते हैं। इसके सेवन से श्वसनतंत्र में आई सूजन कम करने में आराम मिलता है। इसमें एथनॉलिक एक्सट्रैक्ट और अन्य तत्व मौजूद होते हैं जिससे दर्द में राहत मिलती है। इसका सेवन खांसी, फ्लू, अस्थमा, इंफ्लूएंजा और सांस से जुड़ी समस्याओं में भी राहत देता है।
 
3.दांतों लिए फायदेमंद- तेजपत्ता का उपयोग दांतों के लिए भी लाभदायक है। वैज्ञानिक द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार इसकी टहनियों में एक विशेष प्रकार का तेल होता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी जैसे टैनिन पाए जाते हैं। इससे मसूड़ेंस्वस्थ्य रहते हैं। आप तेज पत्ते से बनने वाली राख से मंजन भी कर सकते हैं। जिससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं।
 
4.फंगल इंफेक्शन से सुरक्षा- यह एंटीफंगल तत्वों से भरपूर है। तेज पत्ता खासकर कैंडीडा एल्बीकैंस नामक यीस्ट संक्रमण के खिलाफ तेजी से काम करता है। इसलिए तेज पत्ते का इस्तेमाल एसेंशियल ऑयल बनाने में भी किया जाता है।
 
5.वजन कम करने में मददगार- तेज पत्ता में मौजूद गुण वजन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से भूख नियंत्रित होती है। जिससे इंसान अधिक नहीं खा पाता है। और ऐसे में वह अधिक कैलोरी से बच जाता है। हालांकि अभी किसी प्रकार का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
6.चोट ठीक करने में सहायक- तेज पत्ते से जख्म भी ठीक होते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि तेज पत्ते का अर्क ग्रेन्यूलेशन टिश्यू जख्म को कम करने के लिए अन्य सेल्स को विकसित करता है।  
 
7.कोलेस्ट्रॉल को कम करें- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। एक शोध में पाया गया कि तेज पत्ते में मौजूद इथेनॉल अर्क कोलेस्ट्रॉल सीरम स्तर को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बेड और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करता है।
 
8.बालों के लिए लाभदायक- तेजपत्ता शारीरिक समस्या के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिससे बालों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। तेजपत्ते से एसेंशियल ऑयल भी बनता है। जिसे सिर में लगाने से रूसी से निजात मिलती है।
 
9.किडनी समस्या में आराम- तेज पत्ते में मौजूद लॉरिक एसिड किडनी की समस्या को राहत प्रदान करता है। एनसीबी द्वारा किए गए एक मेडिकल रिसर्च में इसकी पुष्टि हुई है। शोध के दौरान सांकल हर्बल नामक ड्रॉप का इस्तेमाल किया गया। जिसके सेवन से सेहत में सुधार पाया गया।
 
10.कैंसर से बचाव- तेज पत्ते का इस्तेमाल कई सारी बीमारियों में भी किया जाता है। हालांकि कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसकी दवा पर लगातार शोध जारी है। लेकिन एनसीबी द्वारा एक शोध किया गया। जिसमें पाया कि तेज पत्ते कैंसर कोशिकाओं के उत्पन्न होने में बाधा पैदा करता है। साथ ही इसका सेवन पेट के कैंसर से भी बचाने में सहायक है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus: धैर्य रखें, समय पर मिलेगा जवाब