Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पैदल घूमने के 10 फायदे कमाल के हैं

हमें फॉलो करें Morning Walk
दिनभर ऑफिस में बैठने के बाद और अनेक प्रकार से व्यस्त रहने के कारण हम जब अपने शरीर को स्वस्थ रखने का विचार करते हैं तो उदास हो जातें हैं क्योंकि हमारे पास व्यायाम या कसरत का समय नहीं होता और ऐसी दिनचर्या भी नहीं होती। पर क्या आप जानते हैं एक ऐसा सरल तरीका है जिससे आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं, वह है पैदल चलना।
 
आइए जानते हैं पैदल चलने के फायदे -
 
1 पैदल चलने से हमारे शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन की मांग बढ़ती है जिसके कारण ओक्सिजेन सप्लाई बढ़ जाता है। इसके कारण ब्लड वेसेल्स सुचारु रूप से कार्य करने लग जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हमारा हृदय स्वस्थ रहता है।
 
2 पैदल चलने से हमारा पाचन तंत्र सुधरता है। भोजन के बाद आधे घंटे पैदल चलना ही चाहिए। जब हम पैदल चलते हैं तो हमारे सभी अंग कार्य करते हैं जिसके कारण सभी अंगों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है और भोजन उन्हें वह पहुँचाने का कार्य करता है। इस कारण पाचन तंत्र भी सुधरने लगता है।
 
3 प्रतिदिन पैदल चलने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है जिसके कारण डाइबिटीज होने की संभावनाएं कम हो जाती है। डाइबिटीज होने का मूल कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अधिक हो जाना होता है, और यह ग्लूकोज पैदल चलने से संतुलित मात्रा में रहता है।
 
4 पैदल चलने से मोटापा भी कम होता है। जब हम नियमित रूप से प्रतिदिन चलते हैं तो हमारा शरीर नया फैट बनाना बंद कर देता है और रोज चलने से वह धीरे-धीरे कम होने लगता है, इससे आपका मोटापा कम होता है बस आपको खानपान पर थोड़ी लगाम की जरूरत होती है।
 
5 पैदल चलने से हमारी मांसपेशियां और हड्डियां दोनों मजबूत होती है। पैदल चलने से दो हड्डियों के बीच फ्लूड बनता है जो पोषक तत्वों का काम करता है। ऐसा कहा जाता है कि जितना आपकी मांपेशियों और हड्डियों का मूवमेंट होता हिअ उतनी ही यह मजबूत होती है , और पैदल चलने में आपकी स्पाइन से लेकर घुटने तक सभी प्रमुख जोड़ों की क्रिया होती है।
 
6 पैदल चलने से ब्लड-प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। एक शोध में ऐसा कहा गया है कि यदि आप प्रतिदिन 1 हजार कदम चलते हैं तो आपका बीपी 0.45 अंक कम होता है।
 
7 जब हम पैदल चलते हैं तो हमारे दिमाग में एंडोर्फिन नामक हार्मोन बनता है। इसे फील गुड हार्मोन भी कहते हैं।  इससे हम सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं। जिन्हें डिप्रेशन और तनाव की समस्या होती है उन्हें तो प्रतिदिन पैदल अवश्य चलना चाहिए।
 
8 जब हम प्रतिदिन पैदल चलते हैं तो इससे हमारी याददाश्त भी बढ़ती है। पैदल चलने से हमारे दिमाग का हिप्पोकैंपस सुचारु ढंग से कार्य करने लगता है। यह हिस्सा नई स्मृतियों को बनाने और याददाश्त रखना होता है। पैदल चलने से हिप्पोकैंपस तंत्रिका ढंग से कार्य करने लगती है।
 
9 पैदल चलने से हमारी नींद न आने की समस्या का भी इलाज होता है। जब हम पैदल चलते हैं तो इससे हमारे सभी अंगों का प्रयोग होता है, जिसके कारण हमारी ऊर्जा की खपत होती है और हम थकते हैं। जब शरीर थकता है तो उसे आराम की आवश्यकता होती है और फिर नींद भी अच्छी आती है।
 
10 जब हम पैदल चलते हैं तो इससे हमारी इम्युनिटी भी बढ़ती है। जैसा हम ऊपर बता चुके हैं कि पैदल चलने से शरीर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ती है और जब अधिक ऑक्सीजन शरीर में जाती है तो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारिश के दिनों में फायदेमंद होता है टमाटर का जूस, जानिए 5 फायदे