Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Care : खजूर को करें अपनी डाइट में शामिल और पाएं ये 10 बेहतरीन सेहत लाभ

हमें फॉलो करें Health Care : खजूर को करें अपनी डाइट में शामिल और पाएं ये 10 बेहतरीन सेहत लाभ
खजूर पौष्टिक गुणों से भरपूर है। यह सेहत के लिए बहुत ही अच्‍छा है और फायदेमंद माना जाता है। इसमें ढेरों पोषक तत्‍व पाए जाते हैं और माना जाता है कि ये कई बीमार‍ियों को दूर कर आपको तंदरुस्त बनाएं रखने में मदद करता है। तो आइए जानते है खजूर के 10 बेहतरीन लाभ के बारे में
 
1 कई तरह के अमीनो एसिड से भरपूर खजूर घुलनशील और अघुलनशील फाइबर्स का खजाना है, जो न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके पाचनतंत्र को मजबूत कर उसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए भी सहायक है।
 
2 इसमें पाया जाने वाला पोटेशि‍यम भोजन को अच्छी तर‍ह से पचाने में मदद करता है, और डायरिया जैसी समस्या होने पर खजूर का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
 
3 गभर्वती महिलाओं में एनिमिया होने पर यह कारगर है। इसमें कैल्शि‍यम के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को आवश्यक उर्जा भी प्रदान करता है।
 
4 मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन बी 5, विटामिन बी 3 और सेलेनियम से भरपूर होने के कारण यह हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है, और आंतों में होने वाले संक्रमण से बचाता है।
 
5 जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ मात्रा में खजूर का सेवन करने से लाभ होता है। इससे कैल्शियम की कमी भी पूरी हो जाती है।
 
6 कब्ज की समस्या होने पर भी खजूर काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए खजूर को रातभर भिगोकर रखें और सुबह उठकर खाएं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कब्जियत से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
 
7 दिल और दिमाग दोनों के ही लिए खजूर काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ ही दिमाग को सक्रिय रखता है और दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
 
8 खजूर में प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है, जो ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज के रूप में होती है। यह शरीर में उर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है। दिन में इसका प्रयोग आपको उर्जावान बनाए रखने में सहायक है।
 
9 आंखों के लिए खजूर बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍व भरपूर मात्रा पाए जाते हैं, जो कि रतौंधी एवं आंखों की अन्य समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
 
10 सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी खजूर का इस्तेमाल होता है। खजूर को रातभर बकरी के दूध में गलाकर सुबह पीसकर फिर इसमें थोड़ा शहद और इलाइची मिलाकर सेवन करने से सेक्स संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनाकाल : अन्यथा आप 60 से 70 के बीच स्वर्ग सिधार जाएंगे