Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

29 सितंबर : 'विश्व हृदय दिवस' पर जानिए दिल से जुड़े 13 रोचक तथ्य

हमें फॉलो करें 29 सितंबर : 'विश्व हृदय दिवस' पर जानिए दिल से जुड़े 13 रोचक तथ्य
दिल का तात्‍पर्य केवल प्यार और रोमांस ही नहीं है, अपने दिल से सिर्फ किसी और को ही प्यार न करें बल्कि अपने दिल को भी प्यार करें। यह जीवनभर, लगातार, निरंतर धड़कते हुए आपका साथ निभाता है। 29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' के रूप में जाना जाता है। आइए, आपको हार्ट के बारे में ऐसे दिलचस्प तथ्य बताते हैं जो आपको शायद ही पता होंगे -
 
1. हमारा दिल लेफ्ट या राइट साइड में नहीं, बल्कि छाती के बिलकुल बीच में होता है।
 
2. दिल जीवनभर में लगभग 16 करोड़ लीटर खून पंप करता है, जो कि एक नल के 45 साल तक खुले रहने के बराबर है।
 
3. यदि दिल को शरीर से अलग कर दिया जाए, तब भी यह तब तक धड़कता रहता है, जब तक इसे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे, क्योंकि इसका खुद का विद्युत आवेग होता है।

 
4. चार हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे का दिल धड़कना शुरू हो जाता है।
 
5. जैसा गाना आप सुनते हैं, आपके दिल की धड़कन उसी के अनुसार बदल जाती है।
 
6. हर दिन आपका दिल इतनी एनर्जी पैदा करता है कि एक ट्रक को 32km तक चलाया जा सके।
 
7. पैदा हुए बच्चे के दिल की धड़कन सबसे तेज होती है (70-160 beat/minute) और बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे स्लो होती है (30-40 beat/minute)।

 
8. हमारे दिल का वजन 250 से 350 ग्राम होता है, यह 12cm लंबा, 8cm चौड़ा और 6cm मोटा यानी कि आपके दोनों हाथों की मुट्ठी के आकार का होता है।
 
9. हमारा दिल एक मिनट में 72 बार और पूरे दिन में लगभग 1 लाख बार और पूरे जीवन में लगभग 2.5 अरब बार धड़कता है।
 
10. Heart Attack आने के चांस सबसे अधिक सोमवार की सुबह और साल में सबसे अधिक क्रिसमिस डे के दिन होते हैं।

 
11. पुरुष और महिला दोनों में हार्टअटैक के लक्षण अलग-अलग होते हैं।
 
12. एक टूटा हुआ दिल भी हार्टअटैक की तरह फील करता है।
 
13. ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटियों के दिन नहीं युग होते हैं : बिटिया दिवस पर सुंदर कविता