Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलू के छिलके में भी छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके 5 गुण

हमें फॉलो करें आलू के छिलके में भी छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके 5 गुण
आमतौर लोग आलू के छिलके को निकाल कर फेंक देते हैं और उसके बाद आलू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको आलू के छिलके में छिपे सेहत गुण पता हो, तो शायद ही आप उन्हें कभी फेंकेंगे, बल्कि आलू को छिलकों के साथ ही इस्तेमाल करने लगेंगे -
 
आइए, जानते हैं आलू को छिलके सहित इस्तेमाल करने के सेहत लाभ -
 
1. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है : आलू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में मदद करता है।
 
2. मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है : आलू के छिलकेमेटाबॉलिज्म को भी सही रखने में मददगार होते है। इन्हें खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है।
 
3. एनीमिया से दूर रखता है : आलू के छिलकेमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है जिससे एनीमिया होने का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है।
 
4. ताकत : आलू के छिलकेमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है, जो कि शरीर को ताकत देने का काम करता है।
 
5. फाइबर से भरपूर : हमारी डाइट में फाइबर की कुछ मात्रा जरूर शामिल होना चाहिए और आलू के छिलकेमें अच्छी मात्रा में फाइबर्स होते हैं। ये डाइजेस्ट‍िव सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करते है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैत्र नवरात्रि 2019 : मां दुर्गा की दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी की पावन कथा