Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Belly weight loss tips : पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को कम करेंगी ये 5 चीजें

हमें फॉलो करें Belly weight loss tips : पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को कम करेंगी ये 5 चीजें
बेली फैट को कम करने के लिए मेहनत थोड़ी अधिक करना पड़ती है। क्‍योंकि आ जो कुछ भी खाते हैं वह सबसे पहले आपके पेट में जमा होती है। वहीं अगर जॉब भी कर रहे हैं और जिम भी जा रहे हैं तो सब कुछ एकसाथ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डाइट में बदलाव कर पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को कम किया जा सकता है।
 ताकि आप आराम से नई फैशनेबल ड्रेस को पहन सकें। और वजन कम करने के बाद इंसान रिलैक्स महसूस करता है। तो आइए जानते हैं कौन सी है वे 5 चीजें जिन्‍हें जरूर खाना चाहिए - 
 
1. केला - केले में मौजूद फाइबर बेली फैट  को बर्न करने में मदद करता है। दरअसल, केले में मौजूद फाइबर भूख को कम करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। फाइबर और पोटेशियम के साथ यह मेटाबॉलिज्म को भी स्‍वस्‍थ बनाता है।
 
2. नारियल पानी - वैसे तो नारियल पानी के एक नहीं अनेक फायदे हैं। इसमें मुख्‍य रूप से मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम, विटामिन सी, बी-कॉम्‍प्‍लेक्‍स मौजूद होता है। साथ ही मुख्‍य रूप से साइटोकिन्स मौजूद होता है जो आपके बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है। बेली फैट कम करने के लिए मुख्‍य रूप से नारियल पानी वर्कआउट के बाद पीना चाहिए, सुबह खाली पेट पीना चाहिए या लंच के बाद पीना चाहिए। कोशिश करें नारियल पानी को एक दिन से अधिक स्‍टोर करके नहीं रखें। 
 
3.बीन्‍स - बीन्‍स कई प्रकार के होते हैं आप उन्‍हें खा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग बीन्‍स का सेवन करना चाहिए। बीन्‍स का सेवन करने से चर्बी तेजी से घटती है। इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है।  बीन्‍स का सेवन करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्‍योंकि आपका पेट भरा हुआ रहता है। इस वजह से जल्‍दी-जल्‍दी भूख नहीं लगती है। 
 
4. बादाम - बादाम का सेवन दिमाग के लिए तो अच्‍छा होता है साथ ही फैट को कम करने में भी मदद करती है। इसमें मौजूद दो मुख्‍य तत्‍व पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट आपको ओवर ईटिंग से बचाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिससे लंबे वक्‍त तक भूख नहीं लगती है। अक्‍सर लोग कहते हैं बादाम खाने के बाद पेट भारी हो जाता है। 
 
5. अजवाइन - इसका आप अलग-अलग प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले अपने भोजन में इसे शामिल करना शुरू कर दीजिए। रोटी, बाटी और पूड़ी बना रहे हैं तो अजवाइन जरूर डालें। इससे एसिडिटी भी नहीं होती है। दरअसल अजवाइन में मौजूद फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी होता है। ये बेली फैट कम करने में मदद करता है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व दृष्टि दिवस पर जानिए आंखों के बारे में 20 रोचक तथ्य