Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सर्दियों में 5 तरह से करें आंवले का सेवन, मजबूत होगी इम्‍युनिटी

हमें फॉलो करें सर्दियों में 5 तरह से करें आंवले का सेवन, मजबूत होगी इम्‍युनिटी
, बुधवार, 3 नवंबर 2021 (14:49 IST)
आंवला पौष्टिक चीजों से ओतप्रोत है। इसका सेवन करने से एक नहीं अनेक लाभ होते हैं। 12 महीने आंवले का अलग-अलग प्रकार से सेवन कर सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। यह शरीर के हर अंग के लिए अलग-अलग प्रकार से मदद करता है। गंभीर बीमारियों में इसके सेवन से लाभ मिलता है। इसके सेवन से बाल, आंख, पाचन शक्ति तंदुरुस्त रहते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती हैं। अगर पाचन शक्ति, एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं आंवले का सेवन करने से क्‍या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। और किस प्रकार से इसका प्रयोग किया जा सकता है।  

- आंवले का चूर्ण - अगर आपको लगातार पेट की समस्या है तो आंवले के चूर्ण का इस्तेमाल करें। इससे गैस, कब्ज, एसिडिटी की समस्या में आराम मिलेगा। साथ ही भोजन को पचाने में समस्या नहीं होगी।

- आंवले का मुरब्बा - आंवले का मुरब्बा जितना अधिक पुराना होता है वह उतना ही गुणकारी और लाभकारी होता है। रोज एक पूरा आंवले का मुरब्बा खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है, बाल बढ़ते हैं, सर्दी-खांसी नहीं होती है। चेहरे का ग्लो बढ़ता है।

- आंवले का अचार - अगर आप अचार के शौकीन है लेकिन खा नहीं सकते तो आंवले के अचार का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी बॉडी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। पराठे या रोटी के साथ ठंड के सीजन में इसका सेवन कर सकते हैं।

- आंवले का जूस - आंवले का जूस अगर आपने नहीं पिया है तो इस बार जरूर इसका सेवन करें। आंवले के जूस के सेवन से शरीर में तरावट बनी रहती है। क्‍योंकि इसमें विटामिन सी होता है। जिससे आपकी बॉडी को एनर्जी मिलती है।

- आंवले का मुखवास - आंवले का जब मुखवास तैयार करते हैं तो महिलाएं अलग-अलग प्रकार के मुखवास बनाती है। उन्हें बारीक किस कर बनाया जाता है, आंवले के टुकड़े करके बनाया जाता है, तो चिप्स के रूप में बनाते हैं। हालांकि कई लोग मुखवास बनाने के दौरान बहुत सारी चीनी का इस्तेमाल करते हैं। जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती है।

तो इस तरह से ठंड में आंवले का इस्तेमाल किया जा सकता है। मात्र एक चीज से कई प्रकार के हेल्दी चीजें बनाई जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Crackers Burn Home Remedies - पटाखे से हाथ जलने पर करें ये प्राथमिक उपचार और क्‍या नहीं करें