Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यह 7 आदतें बढ़ाती हैं आपका वजन तुरंत

Advertiesment
वजन
अगर आपका वजन हाल ही में कुछ बढ़ सा गया है और आप काफी भारी-भारी महसूस कर रहे हैं, तो यह आपकी कुछ आदतों का नतीजा है। अगर आपको नहीं पता तो जरूर जानिए यह 7  आदतें जो तुरंत बढ़ाती हैं मोटापा - 
 
1 ज्यादा सोना - जरूरतसे ज्यादा सोना या आराम करना आपका वजन बढ़ाने की एक प्रक्रिया है जो निरंतर चलती है। यह न केवल आपका वजन तेजी से बढ़ाने में मददगार है बल्कि सेहत संबंधी अन्य समस्याएं पैदा करने में भी सहायक है।

2 खाना न खाना - भले ही आपको सुनने में अजीब लगे, लेकि‍न यदि आप सुबह का नाश्ता या दिन का खाना समय पर नहीं खा रहे हैं या बहुत ज्यादा समय तक भूखे रह रहे हैं, तो यह आदत आपका वजन बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाती है।
 
webdunia
3 पानी न पीना - शरीर की जरूरत के अनुसार पानी न पीना वजन तो बढ़ाता ही है, सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। साथ ही पानी की कमी आपके पाचनतंत्र को भी प्रभावित करती है।

4 तनाव - चिंता या तनाव से वजन कम होता है, यह तो आपने सुना होगा, लेकिन जनाब अत्यधि‍क तनाव लेने से वजन बढ़ता भी है। तनाव लेने के कारण वजन तेजी से बढ़ता है, साथ ही आपको अन्य मानसिक और शारीरिक समस्याएं भी होती हैं।
 
webdunia
5 लगातार काम - अगर आप ऑफि‍स में देर तक बैठकर काम करते हैं और इस बीच चहलकदमी भी नहीं करते, तो आपका वजन बहुत जल्दी बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, शरीर को पर्याप्त आराम न मिल पाने से भी वजन तेज से बढ़ता है।

6 टीवी देखना - यदि आपको देर रात तक सोफे पर बैठकर टीवी देखने की आदत है और इसके साथ आप लगातार स्नैक्स का सेवन भी करते रहते हैं, तो आपका वजन बढ़ने का कारण भी यही है।
 
webdunia
7 कोल्ड्रिंक - केवल फास्ट फूड या जंक फूड ही नहीं बल्कि कार्बोनेट युक्त कोल्ड्रिंक पीने की आदत ही आपका वजन तेजी से बढ़ाने के लिए काफी है। यह ड्रिंक आपको एनर्जी दे या न दे, मोटापा जरूर दे सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi