Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Heat Stroke Beat Tips - गर्मी में ये 7 घरेलू नुस्‍खे आपको पूरी गर्मी देंगे ठंडक का एहसास

हमें फॉलो करें Heat Stroke Beat Tips - गर्मी में ये 7 घरेलू नुस्‍खे आपको पूरी गर्मी देंगे ठंडक का एहसास
गर्मी का मौसम आते ही जैसे आलस्य का पहाड़ टूट जाता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है। कई लोग एसी और कूलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उससे कुछ देर के लिए ही राहत मिलती है। लेकिन आज भी कुछ पुराने नुस्‍खें हैं जो सीधे आपको गर्मी से बचाएगी। और इसके बाद आपको कूलर और एसी की जरूरत नही रहें।  तो आइए जानते हैं 10 घरेलू उपाय जो आपको देंगे पूरी गर्मी में ठंडक का एहसास

- छाछ - छाछ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी से बचाव के लिए रोज इसका सेवन करना चाहिए। यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है। और इससे लंबे वक्त तक एनर्जी बनी रहती है। साथ ही तेज गर्मी में निकलने पर लू की संभावना कम हो जाती है।

- आम पन्‍ना - आम पन्‍ना सेहत के लिए अच्‍छा होता है। गर्मी का इसका सेवन करना ही चाहिए। इसमें बहुत सारे पौष्टिक गुण होते हैं। जैसे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, सी मुख्य रूप से होता है। साथ ही इसमें आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, जैसे खनिज पदार्थ भी होते हैं। आम पन्ना पीने से हीट स्‍ट्रोक से बचा जा सकता है।

- एप्‍प्‍ाल साइडर विनेगर - ठंडे पानी में शहद मिलाकर कुछ बूंदे एप्‍पल साइडर विनेगर मिला लें।  और इसे पी लीजिए। इससे पसीने की समस्या से निजात मिलेगी और बॉडी को राहत।  

- सौंफ - गर्मी के दिनों में गरम हवा से बचाव के लिए आपका खान-पान वैसा ही होना चाहिए। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और खाना भी हजम होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे जरूरी तत्‍व मौजूद होते हैं। बॉडी में ठंडक बनी रहे इसके लिए रोज रात को सौंफ को पानी में भिगोकर रख दें। और सुबह उस पानी को छान कर पी लें। इससे भी गर्मी बहुत अधिक नहीं  लगती है।  

- एलोवेरा जूस - इसमें प्रोटीन, विटामिन, समेत एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही इससे चेहरे पर भी ग्लो आता है।  

- तरबूज का रस - गर्मी के सीजन में पानी की कमी बहुत जल्दी होती है। डिहाइड्रेशन नहीं हो इसके लिए तरबूज का सेवन करते रहे। तरबूज में 92 फीसदी पानी होता है। साथ ही जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसमें विटामिन बी-5, विटामिन बी-1, बी-2 की भरपूर मात्रा में होती है। शरीर में पानी की कमी पूरी होने पर ऊर्जा भी मिलती है।

- नारियल का पानी - गर्मी के मौसम में नारियल का पानी पीना ही चाहिए। पानी का दूसरा सबसे बेहतर विकल्प है नारियल पानी। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फाइबर, और सोडियम पर्याप्‍त होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलने के साथ ही बॉडी में ताजगी बनी रहती है।

- मेहंदी - जी हां, गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए मेहंदी लगाएं। आप पैरों के तलवे, सिर में और पूरी हथेली में लगा सकते हैं। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खतरे में नौनिहाल! फैल रही है लिवर को प्रभावित करने वाली रहस्यमय बीमारी...