Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली पर खतरनाक रंगों से आंखों को बचाना चाहते हैं? तो लगाएं सनग्लासेस

हमें फॉलो करें होली पर खतरनाक रंगों से आंखों को बचाना चाहते हैं? तो लगाएं सनग्लासेस
होली की मौज-मस्ती में आंखों को खतरनाक रंगों से बचाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है। अब इसके लिए जरूरी नहीं कि आप होली खेलने का विचार ही छोड़ दें। हम आपको कुछ ऐसे आसान से ट्रिक्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप होली खेलने का मजा लेने के साथ ही आंखों को भी सुरक्षित रख सकते हैं -
 
 
1 नारियल तेल की कुछ मात्रा लेकर अपने चेहरे और खास तौर से आंखों के आसपास अच्छी तरह से लगाएं। यह रंग को आसानी से निकालने में मदद करेगा, वह भी बि‍ना किसी नुकसान के।
 
2 सबसे अच्छा तरीका है, सनग्लास यानि धूप का चश्मा लगाना। इससे आपकी आंखें रंगों एवं उनसे होने वाले दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहेंगी और होली भी अच्छे से खेल सकेंगे।
 
3 अगर गलती से भी आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत साफ और बेहद गुनगुने पानी से आंखों को धोएं। अगर आंखों में दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
 
4 बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। इससे रंग आसानी से आंखों में प्रवेश कर सकता है। इसे आपकी आंखों में जलन, असहजता और दर्द हो सकता है व देखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
 
5 जब भी आपको कोई रंग लगाने आए या फिर आप रंगों की टोली के बीच जाएं तो सर नीचे झुकाए रखें या फिर अपने आंखों को स्थिति के अनुसार बंद करते रहें।
 
6 अगर आप आंखों में लेंस लगाते हैं, तो बेहतर होगा कि होली ोलते वक्त आंखों से लेंस निकाल दें। गलती से भी रंग आंखों में जाने से यह आपके लिए बेहद तकलीफदेह हो सकता है।
 
7 गुलाबजल से अपनी आंखों को साफ करें। इससे न केवल आंखों को ठंडक मिलेगी, बल्कि असहजता, दर्द व जलन भी कम होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली पर ख़तरनाक हो सकते हैं गुब्बारे, जानिए कैसे बनाएं खुद रंग?