Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Amla juice benefits : सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला जूस, जानिए बेहतरीन लाभ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amla juice benefits : सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला जूस, जानिए बेहतरीन लाभ
आंवले का  नियमित सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आंवला विटामिन सी गुणों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। यदि आप आंवले का या जूस का सेवन करते हैं तो आपको विटामिन सी के साथ ही जिंक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मिलते हैं। वहीं आवला के रोज सेवन से आपसे कई बीमारियां कोसों दूर रहती है।
 
आइए जानते है आंवले के सेवन से क्या-क्या  फायदे होते है-
 
1. आंवला खाने से आपके शरीर में प्रोटीन का स्तर सुधरता है। साथ ही यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है। आंवला आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
 
2. आंवला खाने से ब्लड साफ  होता है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के कारण यह आपकी त्वचा में निखार, चमक भी लाता है।
 
3. आंवले के जूस के नियमित सेवन से  पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है।  कब्ज से परेशान है तो यह इस समस्या से आपको छुटकारा दिलाता है।
 
4. अगर गैस की समस्या है तो आंवला जूस पीना चाहिए। अगर एसिडिटी की समस्या है, तो आंवला का जूस आपके लिए बहुत उपयोगी है।
 
5. आंवला का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभदायक होता है। इससे आंख की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंखों में खुजली बनी रहती है, तो जूस के सेवन से ये समस्या दूर होती है। 
 
6. रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में आंवले का जूस मिलाकर पीएं। इससे शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Letters to mother: 34 साल पहले प्रधानमंत्री पत्र और कविताएं ल‍िखकर जला देते थे, अब भावना सोमाया के अनुवाद से तैयार हुआ मोदी के ‘मन का दस्‍तावेज’