महिलाएं बदलते मौसम में बदलें अपनी लाइफ स्टाइल
महिलाएं बदलते मौसम में बदलें अपनी लाइफ स्टाइल
बदलते मौसम में बेहद आवश्यक है कि घर की कमान संभालने वाली गृहलक्ष्मी अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। हर दिन एनर्जी हासिल करने के लिए छोटे-छोटे उपाय आजमाए जा सकते हैं।
सारा दिन की भागदौड़ में भी यह उपाय आपको तरोताजा बनाए रखेंगे।
* गेहूं की 2 रोटी, बाजरे की 2 रोटी, ब्रेड के 2 स्लाइस, 1 कप मकई का आटा, 1 कप चावल, 1 कप दलिया, आधा परांठा, आधा कप राजमा, 100 ग्राम चिकन, 2 अंडे, 50 ग्राम मटन, पौना कप दूध-कॉर्नफ्लेक्स, पौना कप मसूर की दाल, इन सबमें लगभग 100 कैलोरी ऊर्जा होती है। जबकि तेल के हर ग्राम में औसतन 9 कैलोरी ऊर्जा होती है। हर गृहिणी को यह जानकारी जरूरी होनी चाहिए। यह बात परिवार के हर सदस्य को भी ध्यान में रखनी चाहिए।
* किचन में ओटमील या जई को रखें। यह इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा स्रोत है। इसमें साधारण और जटिल कार्बोहाइड्रेट शामिल होते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं। यह आयरन का भी अच्छा स्रोत हैं। सुबह उठते समय थकान भी महसूस नहीं होती है। इसे पानी के साथ तैयार करके कम कैलोरी में अधिक एनर्जी पाई जा सकती है। फ्रूट सलाद, कस्टर्ड भी बेहतर एनर्जी फूड है। घर के कामकाज से थकी महिलाएं अपनी और दिनभर भागते-दौड़ते रहने वाले बच्चों की डाइट में इसे जरूर शामिल करें।