Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूजा ही नहीं सेहत के लिए भी शुभ है नारियल, 6 लाभकारी नुस्खे पढ़ें और आजमाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूजा ही नहीं सेहत के लिए भी शुभ है नारियल, 6 लाभकारी नुस्खे पढ़ें और आजमाएं
नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। यह फल पूजा में प्रमुखता से शामिल किया जाता है। इसके धार्मिक महत्व से तो आप अवगत होंगे आइए आज हम बताते हैं आपको इसके सेहत लाभ... 
1. नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मृति/ याददाश्त में वृद्धि होती है। 
 
2. नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। साथ ही खाली पेट नारियल के सेवन से भी रक्त का बहाव रुक जाता है। 
3. नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग मिटते हैं। चेहरा सुंदर एवं 
 
चमकदार हो जाता है। नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुहाँसे मिटते हैं। 
 
4. रात के भोजन पश्चात नियमित रूप से आधा गिलास नारियल पानी पीना चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है। 
5. नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में शीघ्र लाभ होता है। 
 
6. सुबह नियमित रूप से 50 ग्राम नारियल की गिरी को चबाने से गर्भवती महिला को स्वास्थ्य में तो लाभ होता ही है। साथ ही गर्भस्थ बालक भी गौरवर्ण का एवं हृष्ट-पुष्ट होता है।  


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर पर ही बनाएं कैंडल होल्डर