Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सहजन से बढ़ाएं सेक्स पावर, जानें 7 बेहतरीन लाभ

हमें फॉलो करें सहजन से बढ़ाएं सेक्स पावर, जानें 7 बेहतरीन लाभ
सब्जी की दुकान पर या आपने लंबी हरी-हरी सहजन की फलियां तो देखी होंगी, जिसे सुरजने की फली भी या कुछ क्षेत्रों में मुंगने के फली भी कहा जाता है। सहजन की यह फली केवल बढ़ि‍या स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत और सौंदर्य के बेहतरीन गुणों से भी भरपूर है। जरूर जानिए सहजन के यह 5 अनमोल लाभ - 
 
1 त्वचा पर होने वाली कोई समस्या या त्वचा रोग के लिए सहजन बेहद लाभदायक है। इसकी कोमल पत्त‍ियों और फूलों को भी सब्जी के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जो आपको त्वचा की समस्याओं से दूर रखकर जवां बनाए रहने में भी मददगार है।

महिलाओं के लिए सहजन का सेवन फायदेमंद होता है। यह माहवारी संबंधी परेशानियों के अलावा गर्भाशय की समस्याओं से भी बचाए रखता है और बेहतर सेहत प्रदान करता है।
webdunia

 
 
3 सहजन में विटामिन सी का स्तर उच्च होता है जो आपकी रोग प्रतरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है। तो अगर बीमारियों को दूर रखना है तो सहजन से दूरी न बनाएं।

4 बहुत ज्यादा सर्दी होने पर भी सहजन फायदेमंद है। इसे पानी में उबालकर उस पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलता है और सीने की जकड़न को कम करने में मदद करता है।
webdunia

 
 
5 सहजन का सेवन सेक्स पावर बढ़ाने में मदद करता है। इस मामले में यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। पुरुषों में यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और वीर्य को गाढ़ा करने में मददगार है।

गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन महिलाओं और शि‍शु के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करते रहने से शि‍शु के जन्म के समय आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
webdunia

 
 
7 बवासीर जैसी समस्याओं का इलाज भी सहजन के पास है। इसका सेवन करते रहने से बवासीर और कब्जियत की समस्या नहीं होती। वहीं पेट की अन्य बीमारियों के लिए भी यह फायदेमंद है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योग, सेक्स और कामसूत्र