Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health tips : अच्छी नींद के लिए दूध में घी मिलाकर पिएं

हमें फॉलो करें Health tips : अच्छी नींद के लिए दूध में घी मिलाकर पिएं
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। इसलिए कई लोग रात को 11 बजे तक सोना पसंद करते हैं और सुबह टाइम से उठना पसंद करते हैं। इससे दिनभर ताजगी बनी रहती है और दिमाग भी हल्का रहता है। कभी-कभी अनिद्रा की समस्या होने लगती है।

इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। काम में मन नहीं लगना, आलस्य बना रहना, सिर दर्द होना, दिन भर नींद आना जैसी समस्या पैदा होने लग जाती है। लेकिन ऐसी समस्या में दूध-घी का सेवन करें। आइए जानते हैं दूध-घी का सेवन करने के लाभ -
 
1.अनिद्रा की समस्या- अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो आप रोज रात को दूध में घी डालकर पिएं। आपको जल्द इस समस्या से निजात दिलाने में सहायता होगी। इसका सेवन करने से नसें शांत होती है और नींद आने लगती है।
 
2.ग्लोइंग स्किन- दूध और घी में नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है। इसका सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है और झुर्रियां कम करने में मदद करता है।
 
3.जोड़ों के दर्द में आराम- आज के वक्त में जोड़ों का दर्द बहुत सामान्य बात हो गई है। लेकिन अभी तक कारगर उपाय नहीं मिला है। अन्य दवा के साथ आप दूध घी का सेवन भी कर सकते हैं। घी में के2 दूध के कैल्शियम सामग्री को अवशेषित करने में मदद करता है। इससे आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चों की मजेदार कविता : पढ़ो पहाड़ा दो का