Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Beauty Care : मशरूम के बेहतरीन फायदे आपको कर देंगे हैरान

हमें फॉलो करें Beauty Care : मशरूम के बेहतरीन फायदे आपको कर देंगे हैरान
मशरूम के आपने कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं? मशरूम के सेवन से आप तंदुरुस्त रहने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं मशरूम से होने वाले बेमिसाल फायदे-
 
मशरूम त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
 
मशरूम से स्कीन संबधित समस्या से निजात मिलती है, जैसे मुंहासे व एग्जिमा से निजात दिलाने के लिए मशरूम बहुत फायदेमंद है।
 
मशरूम में मौजूद कोजिक एसिड नेचुरल स्कीन लाइटनर का काम करता है।
 
मशरूम में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। यह मांसपेशियों की सक्रियता में बेहद फायदेमंद होता है।
 
मशरूम में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में मदद करते हैं।
 
मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
 
यदि आप नियमित तौर पर मशरूम खाते हैं तो मान लीजिए कि आपकी आवश्यकता का 20% विटामिन डी आपको इसके सेवन से मिल रहा है।
 
मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जिससे आपका वजन और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
 
मशरूम में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक नहीं होती, साथ ही इसके सेवन से काफी वक्त तक भूख भी नहीं लगती।
 
मशरूम का सेवन केवल सेहत ही नहीं बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यहां तक कि कुछ स्टडी में यह भी बताया गया है कि इसके नियमित सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम होती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुविधा अब मनुष्य और मशीन के बीच चुनाव करने की है!