Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए आलूबुखारे के 13 स्वास्थ्यवर्धक गुण

हमें फॉलो करें जानिए आलूबुखारे के 13 स्वास्थ्यवर्धक गुण
टमाटर की तरह दिखने वाला लाल या महरून रंग का फल है आलूबुखारा। स्वाद में खट्टा- मीठा लगने वाला यह रेशेदार मौसमी फल कई लाभप्रद गुणों से भरपूर है। आइए जानते हैं, इसके गुणों के बारे में - 

 
 
आलूबुखारे के 100 ग्राम में लगभग 46 कैलोरी होती है। अत: इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। इस कारण से यह आपका वजन नियंत्रित करने में भी बेहद सहायक होता है।
आलूबुखारे में सैच्युरेटेड फैट या संतृप्त वसा बिल्कुल भी नहीं होता,जिससे इसे खाने के बाद आपको पोषक तत्व भी मिलते हैं, और वजन भी नहीं बढ़ता। 

 आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख हैं। खासतौर पर यह फाइबर्स, शरीर के अंगों के क्रियान्वयन को सरल बनाते हैं, और पाचन क्रिया को भी दुरूस्त करते हैं। 
webdunia

 आलूबुखारे का प्रतिदिन सेवन आपको कब्ज‍ियत से राहत दिलाने में मदद करता है साथ ही पेट साफ करने में भी मदद करता है।
 इसमें उपस्थित विटामिन-सी आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इसके इलावा इसमें विटामिन-के एवं बी 6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

6  यह रक्त का थक्का बनने से रोकता है,जिससे ब्लडप्रेशर और हृदय रोगों की संभावना कम होती है। इसके साथ ही अल्जाइमर के खतरे को कम करता है। 
webdunia
 
7  आलूबुखारा आपके फेफड़ों को सुरक्षि‍त रखने के साथ ही आपको मुंह के कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह अस्थमा जैसे रोगाें  को रोकने में मददगार साबित होता है।
8  आलूबुखारा सूरज की यूवी किरणों से आपकी रक्षा करता है, इसके अलावा इसमें विटामिन- ए और बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए व अन्य अंगों के लिए फायदेमंद है। यह आंखों की रौशनी भी तेज करता है।

 छिलके के साथ आलूबुखारे का सेवन, ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायक होता है।  यह कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। 
webdunia

10   महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में आलूबुखारा बेहद सहायक है। रजोनिवृत्ति के उपरांत महिलाएं आलूबुखारे का सेवन करें तो वे स्वयं को ओस्टियोपोरेसिस से बचा सकती हैं।

11  प्रतिदिन आलूबुखारा खाने  और इसका गूदा चेहरे पर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, साथ ही त्वचा को सभी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे वह स्वस्थ रहती है । 
webdunia

12  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के साथ ही दिमाग को भी स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। यह आपके तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। 

13  यह आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आलुबुखारे में आयरन की मात्रा होती है जो ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करती है। पोटेशियम की बहुतायत होने से शरीर के सेल्स स्ट्रांग बनते हैं और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : इन्कलाब