Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुपरफूड 'देसी घी' के इस्तेमाल के 5 घरेलू नुस्खे

Advertiesment
हमें फॉलो करें benefits of ghee
देसी घी में कई पोषक तत्व होते है जिस वजह से यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है और शरीर में ताकत बढ़ाता है। इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। आइए, जानते हैं देसी घी के कुछ बेहद काम के घरेलू नुस्खे -    
 
1. आयुर्वेद के मुताबिक रोज घी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
 
2. आंखों में जलन या खुजली होने पर घी की एक बूंद आंखों में डाल सकते हैं। बशर्ते घी शुद्ध हो। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि घी गर्म न हो।
 
3. जब आंखों में स्ट्रेस महसूस हो, थकी-थकी लग रही हों और आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हों, तब एक बूंद देसी घी लगाकर हल्के हाथ से गोलाई में मालिश करें। इससे आपके आंखों के नीचे के काले काले घेरे हल्के होते जाएंगे।
 
4. त्वचा के जलने पर घी लगा सकते हैं। ये शरीर पर आई सूजन को भी खत्म करता है।
 
5. खांसी हो तो ऐसे में एक चम्मच गुनगुना घी पी लें या फिर इसके साथ तुलसी का रस मिक्स कर लें। इससे आपको जल्द ही खांसी में राहत मिलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये 5 चीजें करवाचौथ को बनाती हैं इंट्रेस्ट‍िंग और रोमांटिक