Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Camphor Health Benefits : जानिए कपूर के बेहतरीन लाभ के बारे में

हमें फॉलो करें Camphor Health Benefits : जानिए कपूर के बेहतरीन लाभ के बारे में
कपूर का इस्तेमाल खास तौर से हवन पूजन और कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू के साथ ही ठंडाई के लिए किया जाता है। इस सब के अलावा कपूर और इसके तेल के कुछ चमत्कारिक लाभ भी हैं, जो कमाल के हैं। जानने के लिए जरूर पढ़ें, कपूर के यह  स्वास्थ्य लाभ 
 
* सांस लेने में तकलीफ होने पर कपूर का इस्तेमाल किया जाता है इससे सांस लेने में आ रही समस्या से राहत मिलती है। 
 
* त्वचा की समस्याओं में कपूर का इस्तेमाल असरकारी होता है। चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या होने पर जरा-सा कपूर, नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करना असरदार है।
 
* शरीर के किसी भाग पर होने वाली खरोंच, घाव या फिर जल जाने पर कपूर लगाना जलन को कम करता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव की जलन कम होगी और ठंडक मिलेगी।
 
*  अवसाद या तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होगा। इससे आपको मानसिक तौर पर राहत मिलेगी और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। सिरदर्द में भी यह तरीका कारगर है।
 
* बालों के झड़ने पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना धी-धीरे कम हो जाता है। सिर में रूसी होने पर भी कपूर का तेल लगाने से फायदा होता है। 
 
* फटी एड़ि‍यों के उपचार के लिए कपूर बेहतरीन दवा है। गरम पानी में कपूर मिलाकर, इस पानी में पैर डालकर बैठने से फटी एड़ि‍यों में आराम मिलेगा।  कुछ ही दिनों में एड़ि‍यों का फटना कम हो जाएगा।
 
* जोड़ों में दर्द या शारीरिक समस्या होने पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। यह गठि‍या के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। मांसपेशि‍यों के दर्द से राहत देने में यह बेहतरीन है।
 
*  सर्दी जुकाम और फेफड़े संबंधी रोगों में कपूर सूंघने से फायदा होता है। विक्स, बाम जैसे कई उत्पादों को बनाने में कपूर का प्रयोग किया जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Laughter Day 2021 : क्यों मनाया जाता है विश्व हास्य दिवस, जानें हंसने के 11 फायदे