Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खूबसूरती और ताजगी देता है नारियल क्रश

हमें फॉलो करें खूबसूरती और ताजगी देता है नारियल क्रश
पौष्टिकता और ऊर्जा से भरपूर नया स्वाद

नारियल। धर्म के अलावा इस फल का प्रयोग सेहत और सौन्दर्य के लिए किया जाता है। नारियल का पानी, नारियल का तेल, नारियल का दूध,नारियल की गिरी, कच्चे नारियल की मलाई सभी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। नारियल का पानी शरीर को ठंडा करता है और शरीर का तापमान ठीक बनाए रखता है। नारियल पानी ऊर्जा का अच्छा वाहक है। वहीं ताजे नारियल की मलाई सेहत के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 


 

आजकल मार्केट में नारियल पानी से ज्यादा नारियल क्रश को पसंद किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि इसमें नारियल पानी और मलाई दोनों के फायदे समाहित होते हैं और स्वाद में यह नारियल पानी से अलग और बेह‍तर होता है।

नारियल पानी में कई बार तैलीय स्वाद आने लगता है लेकिन नारियल क्रश अलग ढंग से तैयार किया जाता है। इसमें नारियल की मलाई और पानी को नींबू के रस, शकर व बर्फ के साथ मिक्सर में मिला कर चलाया जाता है।

इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद जहरीले वायरस से भी लड़ाई करता है।  
अगले पेज पर : जानें नारियल क्रश की खूबियां

जानें नारियल क्रश की खूबियां

1 नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से शरीर को शीतलता मिलती है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है।

webdunia

 

नारियल के क्रश में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं। चेहरा सुंदर एवं चमकदार हो जाता है।


2 - ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

webdunia

 

3- ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है। नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है।

4 - नारियल क्रश से शरीर की मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। 


webdunia

5 - तुरंत और तत्काल ऊर्जा के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है। किडनी के लिए आवश्यक खनिज मैग्नीशियम ताजे नारियल क्रश में मिलता है।

नारियल क्रश बेहतरीन पोषण का सर्वश्रेष्ठ स्रोत होता है। यह शरीर के प्रतिरोधी तंत्र लेमेटरी रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
webdunia
 

7 नारियल क्रश में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

8 नारियल क्रश आस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है। शरीर को तुरंत सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।


webdunia
 

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi