Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठंड के मौसम में क्या करें, क्या न करें

हमें फॉलो करें ठंड के मौसम में क्या करें, क्या न करें

प्रीति बजाज 



ठंड के मौसम में क्या करें, क्या न करें


 
FILE


सर्दियों का खुशनुमा मौसम आ गया है। कुछ लोगों को बदलते मौसम के साथ एडजस्ट होने में समय लगता है।

विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को। उन्हें इस दौरान एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

थोड़ी लापरवाही हुई नहीं कि सर्दी-जुकाम, कफ आदि की समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।
webdunia

जिन लोगों को साइनस, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसे रोग होते हैं, उन्हें सावधानीपूर्वक खाने-पीने में परहेज बरतना चाहिए। उन्हें कफवर्धक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  सावधानियों पर अमल कर आप सर्दियों की तकलीफों से खुद को बचा सकते हैं।

अगर आप सुबह सैर के लिए निकलते हैं तो आधा-एक घंटा देर से जाना शुरू करें, ताकि सवेरे की ठंड से बचाव हो सके। हल्की-हल्की गुनगुनी धूप में जाएं तो भी कोई हर्ज नहीं है। विटामिन-डी का सेवन भी हो जाएगा।

webdunia
 
FILE

घास पर सीधे या फर्श पर नंगे पैर न घूमें।

webdunia
FILE

अगर आपके बाल गीले हैं तो उन्हें सुखाने के बाद ही टू-व्हीलर पर निकलें।

webdunia
FILE

अलसुबह गर्म पानी जरूर पीएं।

webdunia
FILE

नहाने के लिए ठंडा पानी न लें। गर्म पानी से स्नान करें।

webdunia
FILE

ठंडी हवा सीधे कान में न जाने पाएं, मफलर, टोप, स्कार्फ आदि से खुद को बचाएं। सिर और छाती भी ढंकी होना चाहिए।

webdunia
FILE

गर्म तासीर वाली चीजों का इस्तेमाल बढ़ा दें। जैसे गर्म मसाले, अजवाइन, लौंग, जीरा, मैथीदाना, बड़ी इलायची आदि का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है।

webdunia
FILE

सुबह-शाम अदरक वाली चाय भी फायदेमंद होती है।

webdunia
FILE

ठंडी और सीधे फ्रिज से निकली चीजों का सेवन ना करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

webdunia
FILE

खट्टी चीजें जैसे दही और नींबू के साथ ही चावल, पोहे, दूध और देशी घी जैसी चीजों से कफ भी हो सकता है।

webdunia
FILE

इस मौसम में इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल की जगह सरसों का तेल ज्यादा उपयुक्त है।

सारे गर्म मसाले सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं होते हैं।

webdunia
FILE


एक तो इनके इस्तेमाल से शरीर को पर्याप्त गर्मी मिलती है और यदि किसी वजह से सर्दी हो जाए तो ये शरीर पर जादुई असर पैदा करते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi