Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सावधान, दिन के इस समय सिगरेट पीना है सबसे ज्यादा खतरनाक

हमें फॉलो करें सावधान, दिन के इस समय सिगरेट पीना है सबसे ज्यादा खतरनाक
वैसे तो सिगरेट किसी भी समय पीना सेहत को नुकसान ही पहुंचाता है, लेकिन पूरे दिन में कुछ ऐसी स्थितियां व समय भी है जिनमें अगर आपने सिगरेट व बीड़ी पी ली तो सेहत को कई गुना ज्यादा नुकसान होता है। आइए, जानें ऐसे ही समय व स्थितियों के बारे में जिनमें आपको भूलकर भी सिगरेट व बीड़ी नहीं पीना चाहिए -  
 
1 भोजन के तुरंत बाद सिगरेट पीने से सेहत पर होने वाला बुरा प्रभाव 10 गुणा तक बढ़ जाता है।
 
2 भोजन करने के बाद शरीर का पाचन तंत्र सक्रिय होकर पूरे शरीर पर प्रभाव डालता है, ऐसे समय पी गई सिगरेट बहुत ज्यादा नुकसान करती है। 
ऐसा भी कहा जाता है कि खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से आंत और फेफड़ों का कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।
 
3 जिन लोगों को सिगरेट पीने की लत होती हैं, उन्हें आमतौर पर खाने के तुरंत बाद ही सिगरेट पीने का सबसे ज्यादा मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और तुरंत सिगरेट नहीं छोड़ पा रहे, तो इसे पिने से पहले कम से कम 20 मिनट का अंतर जरूर रखें। साथ ही कोशिश करें कि इसे धीरे-धीरे पूरी तरह से पीना छोड़ दें।
 
4 सुबह खाली पेट सिगरेट पीना भी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। कई लोगों को ये भ्रम होता है कि सुबह उठकर खाली पेट सिगरेट पीने से पेट अच्छी तरह से साफ होता है। बल्कि ऐसा करने से पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।
 
5 कई जानकारों के अनुसार चाय के साथ भी सिगरेट नहीं पीना चाहिए, क्योंकि चाय में कैफीन होता है और सिगरेट में निकोटिन। ये साथ मिलकर शरीर को भारी नुकसान पहुंचाते है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 में से 5 राशियों के लिए है शनि जयंती बहुत शुभ, कहीं आपकी राशि तो उनमें शामिल नहीं