Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस तरह पाएं दांतों के पीलेपन से छुटकारा, अपनाएं आसान टिप्स

हमें फॉलो करें इस तरह पाएं दांतों के पीलेपन से छुटकारा, अपनाएं आसान टिप्स
चेहरे की प्यारी-सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लेकिन कभी-कभी दांतों की दिक्कतें मुस्कान छुपाने का कारण भी बन जाती हैं, जैसे दांतों का पीलापन। ये एक ऐसी समस्या है जिसके कारण कई बार बेइज्जती भी महसूस होती है। लेकिन हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसको अपनाकर आप घर में ही इन समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
 
जी हां, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपाय जिसे अपनाकर आप अपनी प्यारी-सी मुस्कान को बरकरार रख सकती हैं, वो भी बिना किसी झिझक के।
 
तो आइए जानते हैं, कुछ ऐसे उपाय जिसको अपनाकर आप पीले दांतों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
 
नींबू
 
दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के छिल्के का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू के छिल्के को आप अपने दांतों पर मुंह धोने से पहले अच्छी तरह से रगड़ें। ये दांतों पर जमे पीलेपन से निजात दिलाने के लिए बहुत सहायक हैं।
 
बैकिंग सोडा
 
इसका इस्तेमाल भी दांतों के पीलेपन को कम करने के लिए बहुत कारगर है। इसके लिए आप 1 चम्मच बैकिंग सोडा ले लीजिए। अब इससे आप अपने दांतों में ब्रश करें। यह उपाय कुछ ही दिनों में आपको दांतों की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा।
 
नमक
 
नमक, जी हां रसोई में मौजूद नमक, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ाने में बहुत जरूरी है, वहीं इसका इस्तेमाल दांतों के पीलेपन को कम करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
सरसों का तेल और सेंधा नमक
 
इन दोनों को आपस में समान मात्रा में मिला लें और इस पेस्ट से अपने दांतों में ब्रश करें। यह नुस्खा दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में आपकी बहुत मदद करेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Top Motivational books : 10 मोटिवेशनल बुक, पढ़ ली तो गजब हो जाएगा