Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जन्माष्टमी के विशेष प्रसाद पंजीरी के ये 5 सेहत लाभ जानकर चौंक जाएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें जन्माष्टमी के विशेष प्रसाद पंजीरी के ये 5 सेहत लाभ जानकर चौंक जाएंगे
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उनका पसंदीदा धनिए की पंजीरी का भोग  लगाया जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसके सेहत फायदे भी उतने ही होते हैं। आइए, जानें  धनिया पंजीरी के भोग से आपकी सेहत को कौनसे 5 बेहतरीन फायदे मिलेंगे : 
 
1 धनिया को घी में सेंककर मिश्री के साथ मिलाकर बनाई जाने वाली यह पंजीरी दिमागी तरावट, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है और यह दिमाग को ठंडा रख उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती है।
 
2 गठिया के मरीजों के लिए धनिया की पंजीरी बेहद फायदेमंद होती है। रोजाना इस पंजीरी का सेवन जल्द ही आपको गठिया से निजात दिलाने में मदद करेगा।
 
3 आंखों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पंजीरी का सेवन करना लाभप्रद है। इससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।
 
4 चक्कर आने की समस्या के लिए धनिया की पंजीरी एक रामबाण इलाज है। अगर आपको चक्कर आने की समस्या हो, तो रोजाना इस पंजीरी को चबा-चबाकर खाएं और असर देखें।
 
5 पाचन के लिए धनिया चबाना लाभदायक है। यह पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ-साथ गैस और अ पच जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगर रहती है कफ की समस्या, तो इन 5 चीजों को खाने से करें परहेज