Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Care : इन चीजों के साथ बिलकुल न करें दही का सेवन, जानिए जरूरी बातें

हमें फॉलो करें Health Care : इन चीजों के साथ बिलकुल न करें दही का सेवन, जानिए जरूरी बातें
दही के सेवन से सेहत के साथ-साथ सुंदरता भी मिलती है, इसके अलावा भी दही काफी फायदेमंद माना जाता हैं। लेकिन जरूरी बात ये है कि चीजों का इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए और उनके सेवन का सही समय क्या होता है। यदि इन बातों का ध्यान नहीं दिया जाएं तो सेहत के लिहाज से जो चीजें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है वो भी नुकसान करती है। आइए जानते हैं
 
अगर आप दही के सही फायदे पाना चाहते हैं, वह भी बगैर किसी नुकसान के, तो जानिए किन परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए दही का इस्तेमाल -
 
1 सर्दियों में - सर्दी के दिनों में दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी वजह है तापमान का कम होना। ठंडे मौसम में कम तापमान की चीजें खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है, इसलिए ठंडे मौसम में दही का इस्तेमाल आपको फायदो देने की बजाए, सेहत की समस्याएं दे सकता है। 
 
2 बासी दही - दही का उपयोग तब तक ही सही होता है, जब तक वह ताजा है और उसका स्वाद ज्यादा खट्टा नहीं हो जाता। खट्टा और बासी दही कई सेहत समस्याओं में नुकसान पहुंचा सकता है और सूजन का कारण भी बन सकता है।
 
3 रात में - रात में दही का इस्तेमाल करना कभी भी उचित नहीं है। इसकी दो बड़ी वजह है, एक तो इसका पाचन देर तक होता है इसलिए रात को खाने से पाचन प्रभावित होता है, और दूसरा कारण रात को तापमान कम होता है, ऐसे में दही का सेवन सर्दी, जुकाम या सिरदर्द का कारण बन सकता है।
 
4 जुकाम में - सर्दी, खांसी, जुकाम, कफ या बलगम की स्थिति में दही का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपकी इन समस्याओं को और बिगाड़ सकता है।
 
5 त्वचा रोग - अगर आपको त्वचा संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही दही का सेवन करना चाहिए। वरना यह एलर्जी या संबंधित समस्या को बढ़ा सकता है।
 
6 मांसाहार - मांसाहारी भोजन के साथ दही का सेवन करना बेहद हानिकारक या यूं कहें कि खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा दोनों के भारी होने के कारण पाचन में समस्या भी हो सकती है या पेट भारी हो सकता है।
 
7 मधुमेह और पाइल्स - मधुमेह यानि शुगर के मरीजों को दही का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा पाइल्स के मरीजों को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Skin Care Tips : dry skin से पाएं छुटकारा अपनाएं आसान टिप्स