Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सावधान इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं लहसुन, वरना हो सकती है मुसीबत ...

हमें फॉलो करें सावधान इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं लहसुन, वरना हो सकती है मुसीबत ...
वैसे तो लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह हर परिस्थति में आपके लिए लाभकारी हो... इसलिए आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि किन परिस्थतियों में आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए 
 
1 जब हीमोग्लोबिन कम हो - अगर आपके खून में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो लहसुन का सेवन आपके लिए ठीक नहीं है। इसका कारण है हीमोलाइटिस एनीमिया, जो लहसुन के अधिक सेवन के कारण आपको अपनी चपेठ में ले सकता है।
 
2 ब्लडप्रेशर - ब्लडप्रेशर की समस्या, खास तौर से लो ब्लडप्रेशर की शिकायत होने पर आपको लहसुन का सेवन कम कर देना चाहिए या फिर नहीं करना चाहिए। दरअसल लहसुन ब्लडप्रेशर को और भी कम कर सकता है जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
 
3 गर्भावस्था - अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको लहसुन का सेवन बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। लहसुन की प्रकृति गर्म होती है और इसका अधिक सेवन गर्भपात के खतरे को बढ़ा देता है।
 
4 गर्भनिरोधक का इस्तेमाल - अगर आप महिला हैं, और गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रही हैं तब भी आपके लिए लहसुन का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। दरअसल ये दोनों मिलकर शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा करते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
 
5 अल्सर - अगर आपको पेट में अल्सर की समस्या है, तब तो आपके लिए लहसुन का सेवन बेहद हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसके सेवन से परहेज करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेलेंटाइन डे के दिन अचानक बना है बाहर जाने का प्लान? तो ऐसे करें चुटकियों में मेकअप