Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बार-बार गर्म करने पर यह चीजें बन जाती है जहर ..!!

Advertiesment
हमें फॉलो करें बार- बार गर्म
हर किसी को गर्मागर्म खाना पसंद होता है। स्वाद का आनंद लेने के लिए हम कई बार रखे हुए खाने को बार- बार गर्म करके भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ खाद्य पदार्थ बार- बार गर्म करने पर, बेहद हानिकारक हो जाते हैं। ऐसे पदार्थ अधक गर्म करने पर जहर के समान हो जाते हैं, जिसे खाने पर आपके शरीर को इसकी कीमत चुकानी होगी। जानिए कौन से हैं, वे खाद्य पदार्थ - 

1 पालक - जी हां, पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसे बार-बार या अधिक गर्म करने के, आपके स्वास्थ्य पर बेहद खतरनाक प्रभाव पड़ सकते हैं। दरअसल इस में मौजूद नाइट्रेट की मात्रा अधिक गर्म होने पर अत्यंत खतरनाक हो सकती है।

2 अंडा - सामान्यत: अंडे को उबालकर या पकाकर खाया जाता है। लेकिन इसे उच्च तापमान पर गर्म करने पर जहर समान होता है। इसके प्रभाव बहुत बुरे होते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें अंडे को दोबारा न उबालें, या अत्यधिक पकाकर न खाएं। 

webdunia

 

3 आलू - आलू सबसे कॉमन सब्जी है, जो हर घर में मिलती है। इससे कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार हम आलू को कुछ घंटे पहले, या सुबह के लिए रात को ही उबालकर फ्र‍िज में रख देते हैं, जो बहुत अधिक खतरनाक है। ऐसा करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व विषाक्त पदार्थों में बदल जाते हैं। 
 
webdunia

 मशरूम - मशरूम में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जिससे इसके जल्दी खराब होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसलिए अधि‍क समय तक रखे रहने के बाद इसके सेवन से हमेशा बचें। 

5 चुकंदर - चुकंदर में भी नाइट्रेट पाया जाता है, जिसे दोबारा गर्म करने पर यह जहर का कार्य करता है। अत: इसे गर्म करने से बचें। कच्चा चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है।

webdunia

 
 
6 चिकन-  चिकन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो बार- बार गर्म  करने पर टॉक्स‍िस बन जाता है, अर्थात जहर की तरह कार्य करता है ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi